Greater Noida : दादरी के कोल्ड स्टोरेज में गोमांस पकड़े जाने की घटना के चार माह बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अलतबारक मीट फैक्ट्री के महाप्रबंधक फराज खान और निर्यात प्रबंधक रिहान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अलीगढ़ स्थित फैक्टरी में भैंस के मांस के रूप में पैक कर अवैध रूप से गोमांस का निर्यात किया जा रहा था। इससे पहले नवंबर में कोल्ड स्टोरेज मालिक और मीट एक्सपोर्ट कंपनी के निदेशक समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में कई मीट फैक्टरियों के नाम सामने आने के बाद शासन ने सख्ती बढ़ाई और जांच कराई। जनवरी में प्रदूषण विभाग ने अलतबारक फैक्ट्री को सील कर दिया, लेकिन पशुपालन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।