ईरान से जुड़े कारोबार पर अमेरिका की सख्ती, भारतीय कंपनियों पर भी प्रतिबंध

Spread the love

New Delhi : अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़े 16 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें चार भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिकी वित्त विभाग के अनुसार, ऑस्टिनशिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, बीएसएम मरीन एलएलपी, कॉसमॉस लाइन्स इंक और फ्लक्स मैरीटाइम एलएलपी पर यह कार्रवाई की गई है। अमेरिका ने यह कदम अवैध शिपिंग नेटवर्क को बाधित करने और ईरानी तेल राजस्व से होने वाली आतंकवाद की फंडिंग रोकने के लिए उठाया है। इस प्रतिबंध के तहत 22 व्यक्तियों और 13 जहाजों को भी चिह्नित किया गया है। अमेरिका का कहना है कि यह नेटवर्क एशिया में खरीदारों को अवैध रूप से ईरानी तेल बेचकर अरबों डॉलर का लेन-देन कर रहा था, जिससे ईरान को आर्थिक मदद मिल रही थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *