New Delhi : दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कैग रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें 2021-22 की आबकारी नीति से 2000 करोड़ रुपये के नुकसान का खुलासा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, लाइसेंस वितरण में अनियमितताएं, आर्थिक व आपराधिक जांच के अभाव और अनियमित छूट के कारण सरकार को भारी घाटा हुआ। कैग रिपोर्ट में 941.53 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान, 890.15 करोड़ रुपये के लाइसेंस शुल्क नुकसान और 144 करोड़ रुपये की अनियमित छूट का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को नजरअंदाज किया था। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि रिपोर्ट को जानबूझकर रोका गया था, और अब हर विभाग की कैग रिपोर्ट पेश की जाएगी। भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि “भगत सिंह ने यह नहीं कहा था कि घोटाले करो और जेल जाओ।” मामले में कई आप नेता पहले ही जेल जा चुके हैं।