Greater Noida : गुरुवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में सड़क किनारे अव्यवस्थित लगी दुकानों के कारण जाम की स्थिति बन जाती है।दुकानदारों के द्वारा पंजाब नैशनल बैंक से रामलीला ग्राउंड तक सड़क के खाली पड़े हुए जगहों पर दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर लिया जाता है।साप्ताहिक बाजार के दिन गांव-देहात से खरीदने वाले आते है।और सड़क के किनारे रखकर दुकानदार बेचते हैं। उससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उससे इमरजेंसी की स्थिति में आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को भी सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम हटाने के लिए पुलिस- प्रशासन की ओर से भी पहल होता है। लोग किसी तरह जाम को खुद हटाने की कोशिश करते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के बच्चों को होती है। स्कूली बसों को जाम में फंसने से काफी देर हो जाती। उससे बच्चे परेशान हो जाते हैं। बाजार लगने के कारण कई लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल भी हो चुके हैं। उसके बाद भी प्रशासनिक स्तर पर साप्ताहिक बाजार को ग्राउंड के अंदर शिफ्ट नहीं किया गया। स्थानीय पुलिस सड़क किनारे से दुकानों को हटाने का प्रयास करती रहती है लेकिन किसी को पुलिस का कोई डर नहीं रहता पुलिस के जाते ही सड़क किनारे दुकानें लग जाती है।चौकी प्रभारी शिवप्रताप सिंह का कहना है नगर पंचायत जहांगीरपुर द्वारा शुल्क रशीद काटी जाती है इसलिए दुकानें लगती है।नगर पंचायत को अवगत कराया है अतिशीघ्र समाधान करा जाएगा।