डॉ. मरियम फातिमा और डॉ. सैफ उल्लाह खान को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सम्मान

Spread the love

Harigarh : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. मरियम फातिमा को क्रिसिया-2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में “यंग प्रोफेशनल अवार्ड – 2025” से सम्मानित किया गया। उनका शोध पर्यावरण-सचेत पालन-पोषण और स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा देने पर केंद्रित था। वहीं, एएमयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सैफ उल्लाह खान को इंडाकॉन-25 सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार मिला। उनका शोध जल शुद्धिकरण और भारी धातु हटाने के लिए कॉम्पोजिट मेंब्रेन तकनीक पर आधारित था। दोनों शिक्षकों की उपलब्धियों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *