Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट में संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांग पर सुनवाई हुई। एएसआई की रिपोर्ट में कहा गया कि मस्जिद में रंगाई-पुताई की जरूरत नहीं, लेकिन गंदगी और झाड़ियां पाई गईं, जिन्हें हटाने का निर्देश दिया गया। मस्जिद के गेट पर स्थित कुएं की भी जांच की गई। अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी। पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।