बिहार में नीतीश के चेहरे पर लड़ेगा NDA

Spread the love

New Delhi : बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा और चुनाव के बाद वही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा, “2025 में फिर से नीतीश” यही हमारा नारा रहेग दूसरी ओर, तेजस्वी यादव ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जदयू के कई नेता खुद भाजपा के साथ हैं और नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री बनने से रोका जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आने से रोकने की साजिश चल रही है। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि “भाजपा आरक्षण खोर और आरक्षण चोर है।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जो 65% आरक्षण बढ़ाया था, उसे केंद्र सरकार ने संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया और कानूनी दायरे में उलझा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *