वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि घटकर 6.2%

Spread the love

New Delhi : वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.2% रह गई, जिसका मुख्य कारण विनिर्माण और खनन क्षेत्रों का कमजोर प्रदर्शन रहा। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में वृद्धि दर 6.2% रही, जबकि एक साल पहले यह 9.5% थी। दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में यह दर 5.6% थी। NSO ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.5% रखा है, जिसे पहले 6.4% बताया गया था। वहीं, पिछले वित्त वर्ष (2023-24) की वृद्धि दर को संशोधित कर 9.2% कर दिया गया है आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जनवरी में 4.6% रही, जो पिछले वर्ष इसी महीने में 4.2% थी। कोयला, इस्पात और बिजली उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक और सीमेंट उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। अप्रैल-जनवरी की अवधि में इन उद्योगों की औसत वृद्धि दर 4.4% रही, जो पिछले वित्त वर्ष में 7.8% थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *