बॉडी कंपटीशन इवेंट प्रतियोगिता में आर्यन कुमार रहे प्रथम

Spread the love

Greater Noida : (सुहैल चौधरी) जेवर में दिनांक 28 फरवरी 2025 को इंडिया आयत क्लासिक जिम में बॉडी कंपटीशन इवेंट आयोजित किया गया। बॉडी कंपटीशन में बुलंदशहर अलीगढ़ मथुरा हाथरस अन्य गैर जनपदों एवं हरियाणा से पहलवानों ने पहुंचकर कंपटीशन में हिस्सा लिया और सैकड़ो दर्शकों बॉडी कंपटीशन का आनंद लिया कंपटीशन की फाइनल पारी में प्रथम स्थान पर रहे आर्यन कुमार को 5100 रुपए का नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी और गोल्ड मेडल जिला मथुरा निवासी शिवा सीनियर कैटेगरी में स्ट्रांग मैन को एक ट्रॉफी एवं गोल्ड मेडल एवं द्वितीय स्थान जिला मथुरा निवासी सोहिल को ट्रॉफी एवं गोल्ड मेडल जूनियर कैटिगरी ओवरऑल चैंपियनशिप में प्रथम रहे जेवर निवासी अफसर सैफी को एक टेबल फैन एवं ट्रॉफी गोल्ड मेडल देकर मुख्य अतिथि काकू मिस्टर एशिया एवं विशिष्ट अतिथि एम.एफ कुरैशी गुलफ़रोज चौधरी ने सम्मानित किया इंडिया आयत क्लासिक जिम के मैनेजर राशिद खान ने बताया की बॉडी कंपटीशन इवेंट जिम के स्टूडेंटों की इच्छा के अनुसार कराया गया है काफी पहलवानों में हौसला बड़ा है कंपटीशन मौके पर मोहम्मद उवैश मोहम्मद पवार सोनू कुरेशी जीशान कुरैशी आमिर लादेन हाशिम कुरैशी सुहैल चौधरी नाजिम शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे आयत क्लासिक जिम के मैनेजर राशिद खान ने बताया कि हर 3 महीने में बॉडी कंपटीशन इवेंट आयोजित कराया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *