Greater Noida : सोमवार की शाम को छुटे गोवंशों का झुंड खेतों में आते देखकर किसानों के चेहरे मुरझा गए।किसानों को भारी नुकसान दिखने लगा। आए दिन छुटे गोवंशों का झुंड किसने की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है गेहूं की फसल पर बाल आ गई है जिसको गोवंश खाकर फसल बर्बाद कर रहा है थोड़ा बहुत जो बचता है उसको पैरों से तोड़कर खराब कर देता है इसी तरह सरसों में भी भारी नुकसान पहुंचाया है और चारे की फसल भी बर्बाद कर रखी है किसन तो बेचारा भगवान भरोसे है करें तो क्या करें।समाज सेवी धीरज चौहान का कहना है सामाजिक संगठनों ने किसन की आवाजों को अधिकारियों के कानों तक पहुंचा है लेकिन अधिकारियों ने आंखे बंद कर रखी है कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।अभी किसान की बर्बादी के तमाशबीन बने हुए है।