New Delhi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को 612 करोड़ रुपये का फेमा उल्लंघन नोटिस भेजा है। यह मामला उसकी दो सहायक कंपनियों, लिटिल इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड और नियरबाय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है, जिन्हें पेटीएम ने 2017 में अधिग्रहण किया था। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उल्लंघन उस समय का है जब ये कंपनियां उसकी सहायक नहीं थीं। पेटीएम ने कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मामले के समाधान के लिए आवश्यक सलाह ले रही है।