Lakhnow : निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मथुरा में मंदिर निर्माण के लिए समाजवादी पार्टी को आगे आना चाहिए, क्योंकि उसमें 90% यदुवंशी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस पहल में पूरा सहयोग देगी। संजय निषाद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद को यदुवंशी बताते हैं, वे ही अपनी विरासत का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के वीडियो एडिट कर समाज को गुमराह किया और लोकसभा में कुछ सीटें जीत लीं। इस दौरान निषाद पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी में अनसुनी होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने उसकी बात सुनी और आश्वासन दिया।