New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ड्रग-मुक्त भारत के लिए सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं। शाह के अनुसार, 12 अलग-अलग मामलों में 29 नशा तस्करों को अदालतों ने दोषी ठहराया है। गृह मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि एनसीबी ने हाल के वर्षों में भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त कर कई तस्करों को सजा दिलवाई है। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, केरल, उत्तराखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में बड़े मामलों में दोषियों को 10 से 15 साल तक की सजा सुनाई गई है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 2047 तक नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।