गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, वनतारा केंद्र का निरीक्षण, द्वारका और गिर की करेंगे यात्रा

Spread the love

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर शनिवार शाम जामनगर पहुंचे। रविवार को उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के वन्यजीव पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया। इसके बाद वे गिर जिले के सासन गिर नेशनल पार्क जाएंगे और जंगल सफारी का आनंद लेंगे। सोमवार को पीएम मोदी सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावा वे राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें वन्यजीव संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। दौरे के दौरान पीएम मोदी जामनगर, द्वारका और गिर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *