सूरज के तीखे तेवर! मार्च में ही बरसेगी आग, यूपी में झुलसाएगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

Spread the love

New Delhi : फरवरी की गर्मी ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है। 1952 से अब तक सातवीं बार फरवरी में रातें सबसे गर्म रहीं। यानी न्यूनतम तापमान सर्वाधिक रहा। गत 28 फरवरी को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले छह बार ऐसा हो चुका है, जब फरवरी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है।इस बार गर्मी जल्दी शुरू हो गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया क‍ि मार्च में हीट वेव दस्तक दे सकती है। इस बार इसकी संख्या भी अधिक रहने की संभावना है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। जनवरी में सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश होने के कारण ही फरवरी में गर्मी बढ़ी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *