हड्डियों की मजबूती और सेहत के लिए फायदेमंद सहजन की चाय

Spread the love

New Delhi : सहजन की पत्तियों में भरपूर कैल्शियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं। आयुर्वेद में सहजन को चमत्कारी औषधि माना गया है, जिसके पत्ते, फूल, फल और छाल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। सहजन की चाय ब्लड शुगर नियंत्रित करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज, अपच व एसिडिटी की समस्याएं दूर होती हैं। कैसे बनाएं : एक गिलास पानी में 5-6 सहजन की पत्तियां डालकर 10 मिनट तक उबालें। स्वाद के लिए इसमें शहद और नींबू मिला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *