New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बारबाडोस के प्रतिष्ठित ऑनररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोविड-19 महामारी के दौरान उनके नेतृत्व और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया। बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटले ने 20 नवंबर 2024 को गुयाना के जॉर्जटाउन में इसकी घोषणा की थी। ब्रिजटाउन में आयोजित समारोह में विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों और भारत-बारबाडोस के घनिष्ठ संबंधों को समर्पित किया। भारत और बारबाडोस 1966 से मजबूत राजनयिक संबंध साझा कर रहे हैं।