New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए राज्य में तमिल भाषा में इंजीनियरिंग और मेडिकल शिक्षा शुरू करने की अपील की। चेन्नई के पास रानीपेट में सीआईएसएफ के 56वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने परीक्षाओं में क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिकता दी है, जिससे अब सीआईएसएफ उम्मीदवार तमिल भाषा में भी परीक्षा दे सकेंगे। उन्होंने तमिलनाडु की संस्कृति को भारत की सांस्कृतिक धारा को मजबूत करने वाला बताया और राज्य के योगदान की सराहना की।