होली से पहले मिलावटी रिफाइंड फैक्ट्री पर छापा, 9000 लीटर तेल बरामद

Spread the love

Harigarh : होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सरसौल स्थित फैक्ट्री पर खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 9000 लीटर मिलावटी रिफाइंड तेल बरामद किया। यह कार्रवाई एसीएम प्रथम सुधीर कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें एफडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। पिछले कुछ दिनों से महानगर में मिलावटी रिफाइंड की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं, जिसे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। कार्रवाई के प्रमुख बिंदु: 9000 लीटर मिलावटी रिफाइंड (सोयाबीन और राइस ब्रान ऑइल) बरामद फैक्ट्री को सीज कर दिया गया 6 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी जिला अधिकारी संजीव रंजन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से साफ है कि मिलावटी तेल के कारोबार पर प्रशासन सख्त नजर बनाए हुए है। मिलावटी तेल सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है, इसलिए जनता से अपील है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय सतर्कता बरतें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *