जहांगीरपुर : शनिवार को जहांगीरपुर जेवर मार्ग पर एस एल फार्म हाउस में भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित ओमदत्त शर्मा जी का ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।जिसके उपरांत सुभाषचंद अग्रवाल व गोपीचंद अग्रवाल के नेतृत्व में एस एल फार्म हाउस में संगठन विस्तार के लिए सभा का आयोजन किया।सभा की अध्यक्षता मास्टर लेखराज सिंह और संचालन हरिदत्त कौशिक और चंद्रमणि भारतद्वाज ने किया।जहां सैकड़ों की संख्या में दूर दराज से किसान सैनिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पण्डित ओमदत्त शर्मा को सभी ने माला शॉल पहनाकर स्वागत किया।पण्डित ओमदत्त शर्मा ने कहा जनसेवाशक्ति नाम से ही पता चलता है सेवा संगठन है।1995 से किसान सेवा कर रहा हूं।24 मार्च को तीसरा स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं हमारे संगठन में 4500 सैनिक हैं दूसरे संगठन का गिराफ़ बढ़ रहा है।संगठन किसानों और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मजबूती से लड़ाई लड़ेगा जिसमें उपस्थित रहे देवेंद्र सिंह,लाला अशोक,प्रदीप छोकर,अशोक शास्त्री,भानूप्रकाश अग्रवाल,महेश चन्द शर्मा, रहीश कुरैशी,सतवीर सिंह चौहान,रामवतार ,जगनेश्वर त्यागी,महेंद्र सिंह,अनु,राजेंद्र दरोगा,मिर्जा शर्मा आदि सैकड़ों किसान सैनिक मौजूद रहे।