Harigarh : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में यूपी का पहला स्किन बैंक जल्द स्थापित होगा। प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने उच्च शिक्षा वित्तपोषण एजेंसी (HEFA) को 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। मृत व्यक्ति की त्वचा देहांत के छह घंटे तक ली जा सकती है, जिसे स्किन बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा। इस तकनीक से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के अंगों का उपचार संभव होगा। वर्तमान में झुलसे मरीजों के इलाज के लिए उन्हें दिल्ली या नोएडा रेफर किया जाता है। स्किन बैंक बनने से अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद सहित पश्चिम यूपी के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।