New Delhi : एडवांटेज असम 2.0 बिजनेस समिट में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर ऑगस्टे तानो कोउमे ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए सभी को भारत में निवेश करने की अपील की। उन्होंने कहा, “हम भारत की आर्थिक संभावनाओं को लेकर आशावादी हैं और निवेशकों के लिए यह एक उपयुक्त स्थान है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक प्रतिशत वृद्धि में उतार-चढ़ाव से विश्व बैंक का सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं बदलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आर्थिक वृद्धि का अनुमान 7.2% है, जबकि 2023-24 में यह 8.2% था।