जहांगीरपुर : जहांगीरपुर देहात कपना निवासी मुनीश सोलंकी ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ब्रांच गामा प्रथम के अपने बचत खाते से यूपीआई लिंक किया था जिससे दिसंबर महीने में 25 हजार की पेमेंट करने के लिए यूं पी आई उपयोग किया और अमेजॉन का लिंक आने पर उसे क्लिक कर दिया जिससे 25 हजार रुपए निकल गए।जिसको रुपए देने थे उसको रुपए नहीं मिलने पर मार्च में अपने रुपए मांगने पर ठगी का पता चला जिसकी लिखित शिकायत थाना जहांगीरपुर देहात में कराई है थाना प्रभारी चंद्रवीर सिंह ने बताया घटना 2 दिसंबर 2024 की है जिसकी शिकायत भारतीय न्याय संहिता 318(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 66D में दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है