New Delhi : गूगल ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने जेमिनी एआई में एस्ट्रा फीचर जोड़ने की घोषणा की है। इस नए अपडेट से यूजर्स अब स्क्रीन शेयरिंग और लाइव वीडियो के जरिए जेमिनी से सीधे मदद ले सकते हैं। फोन का कैमरा ऑन करके किसी भी वस्तु को दिखाने पर एआई तुरंत जानकारी प्रदान करेगा। यह फीचर यूजर्स के लिए इंटरएक्टिव और रियल-टाइम असिस्टेंस को और आसान बनाएगा।