होली पर रेलवे की विशेष तैयारी, 924 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Spread the love

New Delhi : रेल मंत्रालय ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 924 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इनमें सबसे ज्यादा 276 ट्रेनें नॉर्दर्न रेलवे से संचालित होंगी, जिसमें यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब और हरियाणा के रूट शामिल हैं। वेस्टर्न रेलवे से 234, सेंट्रल रेलवे से 76, ईस्टर्न रेलवे से 72 और नॉर्थ-ईस्ट रेलवे से 81 ट्रेनें चलाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर होली के हफ्तेभर बाद तक भी ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। रेलवे ने बताया कि पिछली बार होली में 604 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं, जबकि इस बार यह संख्या डेढ़ गुना से भी अधिक बढ़ाई गई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में अधिकतम 24 बोगियां लगाने की भी योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *