2050 तक भारत में 44 करोड़ लोग मोटापे के शिकार हो सकते हैं

Spread the love

New Delhi : द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित वैश्विक विश्लेषण के अनुसार, 2050 तक भारत में 44 करोड़ से अधिक लोग मोटापे या अधिक वजन की समस्या से जूझ सकते हैं। इस आंकड़े के साथ भारत, चीन के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर होगा। रिपोर्ट के अनुसार, 21.8 करोड़ पुरुष और 23.1 करोड़ महिलाएं इस समस्या से प्रभावित हो सकती हैं। अमेरिका, ब्राजील और नाइजीरिया जैसे देशों में भी मोटापा तेजी से बढ़ने की आशंका है। यह अध्ययन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज (GBD) 2021 के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *