जहांगीरपुर : अंतराष्ट्रीय वैश्य संगठन की जहांगीरपुर इकाई ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ललित गोयल ने की और संचालन संगठन के राष्ट्रीय सचिव सीए राजुल अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल जी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और गुलाल उड़ाकर होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने अपना शुभकामना संदेश दिया और कहा अपने व्यापार को निरंतर आगे बढ़ाते रहे सरकार और देश की प्रगति में व्यापारी की मुख्य भूमिका होती है सरकार भी व्यापारी का पूर्ण सहयोग करती है।कार्यक्रम में उपस्थित नगर के संभ्रांत लोगों ने अपने विचार रखे और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर सचिन गोयल, पंकज गर्ग , अभिषेक कंसल, नवीन गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, अमित अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, गौरव गर्ग, तारकेश्वर अग्रवाल, केशव अग्रवाल आदि वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे ।