Uttar Pradesh : अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर के भीतर प्रेक्षागृह, अतिथि गृह और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। इसके चलते राम मंदिर का गेट नंबर 11 अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। करीब 50 करोड़ की लागत से बन रहे प्रेक्षागृह में 500 लोगों के बैठने की क्षमता होगी, जिसकी डिजाइन मल्टीप्लेक्स जैसी होगी। इसके अलावा, दो मंजिला अतिथि गृह और ट्रस्ट कार्यालय का निर्माण भी दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। राम मंदिर ट्रस्ट ने यूपी राजकीय निर्माण निगम को 200 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्य सौंपे हैं, जिसमें मंदिर के तीन द्वार भी शामिल हैं। फिलहाल नींव उत्खनन की प्रक्रिया जारी है।