New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और प्रवासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौते हुए। संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश रक्षा उद्योगों में सहयोग को मजबूत करेंगे और भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत शुरू करेंगे। अवैध प्रवास को रोकने के लिए भी समझौते पर काम किया जाएगा। आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों नेताओं ने क्राइस्टचर्च और मुंबई हमलों का जिक्र किया और आतंकवाद, अलगाववाद और कट्टरपंथ के खिलाफ मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता जताई।