रिश्ते-नाते नहीं, बहुजन समाज की भलाई ही प्राथमिकता : मायावती

Spread the love

Lucknow : लखनऊ में सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने मीडिया को संबोधित करते हुए सामाजिक परिवर्तन और बहुजन समाज के सम्मान की बात कही। उन्होंने कहा कि आजकल जनहित के मुद्दों से ज्यादा स्वार्थ की राजनीति पर ध्यान दिया जा रहा है, जो चिंताजनक है। मायावती ने कांशीराम की जयंती पर देशभर में हुए कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे उनके विचार जन-जन तक पहुंचे हैं। उन्होंने 2007 में बसपा सरकार द्वारा बहुजन समाज को समान अधिकार दिलाने को असली सामाजिक परिवर्तन बताया। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जातिवादी पार्टियां बसपा को कमजोर करने और डॉ. अंबेडकर के विचारों को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन, बाबा साहेब और कांशीराम ने ऐसे मंसूबों को नाकाम किया और अब बसपा भी इसे सफल नहीं होने देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *