New Delhi : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में आईआईटी मद्रास में हाइपरलूप परीक्षण सुविधा का दौरा किया और बताया कि यहां विकसित की जा रही 410 मीटर लंबी हाइपरलूप ट्यूब जल्द ही दुनिया की सबसे लंबी होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट टेक्नोलॉजी चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में तैयार की जाएगी। रेल मंत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए इसे भारत की बड़ी उपलब्धि बताया। हाइपरलूप एक हाई-स्पीड परिवहन प्रणाली है, जो वैक्यूम ट्यूब में चलती है और 1000 किमी/घंटे से अधिक की गति तक पहुंच सकती है। देश की पहली हाइपरलूप ट्रेन मुंबई-पुणे के बीच चलाई जा सकती है, जो 150 किमी की दूरी मात्र 25 मिनट में तय करेगी।