Uttar Pradesh : संभल में हर साल आयोजित होने वाला नेजा मेला इस बार नहीं लगेगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर मेले का आयोजन हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने कहा कि इस मेले को किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। यह मेला क्रूर आक्रांता सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर आयोजित किया जाता था, जिसकी शुरुआत होली के बाद मंगलवार को नेजा ढाल गाड़ने से होती थी। पुलिस ने इसे गलत परंपरा बताते हुए आयोजकों को कड़ी हिदायत दी है। आयोजकों ने अनुमति मांगी, लेकिन प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया। पिछले साल भी पुलिस ने मेले को नहीं लगने दिया था।