जहांगीरपुर : रविवार की रात को पुरानी अनाज मंडी के पास देर रात अज्ञात कारणों से हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।मिली जानकारी के अनुसार बीती रात के 10:30 बजे के आसपास हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई थी। जिसके बाद पटाखे जैसी आवाज सुनकर स्थानीय लोग बाहर निकले और इसकी सूचना दुकानदार को दी। वहीं दुकानदार के पहुंचने से पहले से सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार वेदप्रकाश पुत्र रोशन लाल का कहना है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।इस घटना के बारे में हमें पड़ोसियों से सूचना मिली थी कि आप की दुकान में आग लग रही है। मैं मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई थी।पड़ोसियों ने दुकान का शटर तोड़ कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग विकराल रूप में फैल गई थी। तभी तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी गई,लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही सारा सामान जलकर राख हो गया।आगजनी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।