जहांगीरपुर : मंगलवार की शाम पुरानी अनाज मंडी जहांगीरपुर में श्री बालाजी सेवा समिति के स्थापना दिवस पर श्री हनुमान जी के संकीर्तन का आयोजन किया गया।आयोजन से पूर्व आचार्य सुधीर शास्त्री जी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर सभी भक्तों को चंदन व मोली धारण कर सुख शांति का आशीर्वाद दिया। डॉक्टर गिरीश भट्ट और डॉक्टर आयुष अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर संकीर्तन का शुभारंभ किया।
आयोजक नीरज शर्मा उर्फ गणपति ने बताया समिति को आज 24 वर्ष हो गए है जिसके उपलक्ष में विशाल संकीर्तन का आयोजन है जहां भजनों का रसपान श्री सुंदरकांड का पाठ श्री राम कथाओं का वर्णन हुआ।समिति का उद्देश्य हर घर में राम नाम का गुणगान हो,समिति प्रत्येक मंगलवार को श्री सुंदरकांड जी का पाठ निःशुल्क करती है।इस मौके पर भगवत श्री राम जी ,श्री हनुमान जी का भब्य श्रृंगार किया गया।
इस दौरान सुप्रसिद्ध संकीर्तन गायक ठाकुर सौरभ सिंह ने अपनी गायकी से उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। संकीर्तन से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया । समापन के मौके पर आयोजित भजन कार्यक्रम में भजन गायक मुकुल शर्मा और सौरभ चौहान ने अपनी बेजोड़ गायकी से श्रोताओं को भक्ति रस में गोते लगाने को विवश कर दिया।आयोजन में प्रमुख रूप से अमित अग्रवाल,पवन कुमार, धर्मवीर सिंह बाबा,तारकेश्वर अग्रवाल,प्रमोद सूर्यवंशी,टिल्लू गर्ग,दिनेश अग्रवाल,अरविंद सिंह,गौरव कुमार, साक्षी,विनीता,सुनीता सहित सभी नगर और क्षेत्र वासी शामिल रहे