प्राथमिक विद्यालय में भी हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अभिभावकों को किया सम्मानित

Spread the love

जहांगीरपुर : सोमवार को प्राथमिक विद्यालय जहांगीरपुर न0 2 में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी उपस्थित अभिभावकों को फूलमाला पहनाकर और महिलाओं को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उसके बाद में कक्षा 1 से 5 तक प्रत्येक कक्षा से एक बालक और एक बालिका जिनकी वर्ष 2024 – 25 में सर्वाधिक उपस्थिति रही उनकी माताओं को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 1 से 5 तक के प्रथम द्वितीय और तृतीय श्रेणी वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया और समस्त बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। तत्पश्चात सभी अभिभावकों और बच्चों को जलपान कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।इस अवसर पर विनीता गर्ग प्रधानाध्यापिका, हरेंद्र सिंह, हुमा सलीम, दीपमाला शर्मा, सुमन कुमारी, चिंता शर्मा, अमित कुमार, अनिल कुमार, संध्या देवी, हबीबुर्रहमान, गायत्री देवी, अनुभा यादव, निशा शर्मा, मनोज शर्मा, टिल्लू गर्ग, खेमचंद आदि अभिभावकगण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *