Greater Noida : यमुना प्राधिकरण ने विकास परियोजनाओं के लिए लैंड बैंक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ के 41 गांवों से 13,300 एकड़ जमीन सीधे किसानों से खरीदी जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंडों का आवंटन भी तीन महीने के भीतर किया जाएगा। प्राधिकरण ने अगले एक साल में इन भूखंडों पर सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का लक्ष्य रखा है।