Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी चार पहिया वाहनों पर एक प्रतिशत रोड टैक्स बढ़ा दिया है। कैबिनेट के प्रस्ताव के बाद शासन ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। इसके तहत 10 लाख रुपये तक के वातानुकूलित चार पहिया वाहनों पर टैक्स 8% से बढ़कर 9% हो गया है, जबकि गैर वातानुकूलित वाहनों पर 7% से बढ़कर 8% हो गया है। 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य वाले वाहनों पर 10% के बजाय 11% टैक्स लगेगा। दोपहिया वाहनों पर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। रोड टैक्स बढ़ाने से परिवहन विभाग को हर साल 413 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है।