जेईई मैन्स की परीक्षा पास कर विद्यालय और परिवार का नाम किया रोशन

Spread the love

Greater Noida : एन एस पब्लिक स्कूल के छात्र अनस कुरैशी ने जेईई मैन्स की परीक्षा पास कर विद्यालय के साथ साथ परिवार का भी नाम रोशन किया।जहांगीरपुर निवासी साधारण परिवार से जाकिर पहलवाल के पुत्र अनस कुरैशी और मुस्कान कुरैशी दोनों ने इस वर्ष एन एस पब्लिक स्कूल में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है साथ ही अनस कुरैशी ने जेईई मैन्स की भी परीक्षा दी जिसमें 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। अनस ने इसका श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को दिया।हाल ही में अनस के भाई मोनिस कुरैशी ने सी ए की परीक्षा उत्तीर्ण की है और मुस्कान कुरैशी एम बी बी एस की तैयारी कर रही है जिन्हें देखकर अनस में भी कुछ करने की जिज्ञासा हुई।अनस का कहना है विद्यालय का भरपूर सहयोग मिला है तभी में इस मुकाम तक पहुंचा हूं।अनस की इस उपलब्धि पर विद्यालय की तरफ से मिठाई खिला प्रोत्साहित किया गया। प्रबंधक नमृता तोमार प्रधानाचार्य योगेश चौहान ने अनस के शानदार प्रदर्शन पर भविष्य में नए आयाम हासिल करने को प्रेरित किया।जाकिर पहलवान ने बताया कि मैने बच्चों की पढ़ाई को वीरता दी है।उन्होंने एन एस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों का आभार जताया कि उनकी मेहनत से आज मेरे बच्चे अच्छे मुकाम पर पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *