New Delhi : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कहा कि अगली जनगणना में जाति गणना को शामिल करने का सरकार का फैसला सच्ची मंशा और खोखली नारेबाजी के बीच का अंतर उजागर करता है। उन्होंने इसे एक ‘निर्णायक’ फैसला करार दिया। विपक्षी दलों ने इसका स्वागत किया है, जबकि श्रेय लेने की होड़ भी देखी जा रही है। इससे पहले, सरकार ने बुधवार को घोषणा की थी कि आगामी जनगणना में जाति गणना पारदर्शी तरीके से की जाएगी। जनगणना हर दस साल में होती है, और पिछली जनगणना 2011 में हुई थी।