Greater Noida (कृष्णा वत्स) : खाद्य प्रतिष्ठानों की आ रही शिकायतों को देखते हुए शुक्रवार को कस्बे में खाद्य सुरक्षा के लिए जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह के नेतृत्व में चला गया।इस अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह ने अनेकों खाद्य प्रतिष्ठानों से 24 खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया।इस दौरा कस्बे के बस अड्डे के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।जिसमें दालें, आटा,चायपत्ती,नमक,मसाले,आदि के नमूने एकत्रित कर साथ में लाए सचल खाद्य प्रयोगशाला से जांच कि गई जिसमें सभी मानकों के अनुरूप मिले।और बालाजी डेरी से पनीर का नमूना संग्रहीत कर जांच के साथ ले गए।उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिए।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह ने बताया अधिकारियों द्वारा लगातार अभियान चला कर किसी भी प्रकार के मिलावट या खाद्य सुरक्षा से संबंधित अपराध को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है।