गोवर्धन में एयर गन से बंदरों की हत्या, विदेशी नागरिक हिरासत में

Spread the love

New Delhi : मथुरा के गोवर्धन में बेजुबान बंदरों को एयर गन से मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विदेशी नागरिक ने यह कृत्य किया। पिछले डेढ़ महीने से बंदरों की रहस्यमय मौतों की जांच में यह खुलासा हुआ कि घायल बंदरों के सिर में एयर गन के छर्रे लगे थे। पुलिस ने शिकायत के बाद विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बंदरों की हत्या के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *