New Delhi : दिल्ली में स्वच्छता को लेकर सोमवार से एमसीडी मेगा सफाई अभियान शुरू होगा। मेयर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि यह अभियान उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर संचालित होगा। अभियान के तहत राजधानी के सभी रोड, गलियां, फुटपाथ, पार्क, स्कूल और बैक लेन की विशेष सफाई की जाएगी। सफाई कर्मचारी सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक दो बार सफाई करेंगे, जबकि मलबे को उठाकर निर्धारित स्थानों पर निस्तारित किया जाएगा। पार्षदों और अन्य संगठनों को जनभागीदारी बढ़ाने के लिए श्रमदान की अपील की गई है। मेयर खुद सफाई कार्यों का निरीक्षण करेंगे।