Lucknow : सपा मीडिया सेल द्वारा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस विवाद को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस जारी है। ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए सपा की कार्रवाई को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों पक्षों के बीच जारी इस जुबानी जंग से राजनीतिक गलियारों में तनाव बढ़ गया है।