आंधी वर्षा से विद्युत आपूर्ति ठप,उपभोक्ता परेशान

Spread the love

Greater Noida : शुक्रवार की देर शाम तेज आधी के साथ आई वर्षा से कही पेड़ टूटे तो कही खंभे टूटने से जहांगीरपुर विधुत सब स्टेशन के लगभग दो दर्जन से भी अधिक गांव की आपूर्ति ठप कर दी। ग्रामीण किसान नेता धीरेन्द्र सिंह ने बताया विद्युत आपूर्ति ठप होने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है।किसान इस समय ईख की बुवाई कर रहा है। तथा इन्वेंटर पूरी तरह डिस्चार्ज हो गई है,पानी की टंकी भी खाली हो गई है,मोबाइल भी डिस्चार्ज हो रहे है,गर्मी अपने चर्म पर पद रही है। किसान मानवेंद्र सिंह का कहना है आम के बागों में काफी नुकसान है आंधी से आम का कच्चा फल गिरने और पेड़ टूटने से लाखों का नुकसान है।अवर अभियंता प्रदीप मौर्या का कहना है तेज आंधी और वर्षा से कही खंभे टूटे है कही तारों पर पेड़ गिरे है जिससे विधुत सप्लाई बंद है ठीक करने का कार्य चल रहा है अतिशीघ्र ठीक कराकर विद्युत सप्लाई सुचारू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *