Greater Noida : (कृष्णा वत्स ) कस्बे के गंदे पानी को प्राचीन बूढ़ा बाबा प्रांगड़ में छोड़ने से भक्तों में रोष है जिसकी शिकायत अनेकों बार करने से भी कोई समाधान न निकलने पर लिखित में उपजिलाधिकारी महोदय को शिकायत की है।प्रांगड़ में भगवान श्री राम जी,हनुमान जी,बाबा भोलेनाथ जी, भगवान शनिदेव जी का मंदिर है जहां भक्त पूजन के लिए जाते है और वर्ष भर में दो बार मेला भी लगता है।आगे बरसात में स्थिति और जायदा खराब होने वाली है जिससे श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। नगर वासियों द्वारा उच्चाधिकारियों से पानी निकासी की मांग की गयी है लेकिन कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है।वहीं नगर वासियों को जहरीले जीव-जंतु का भय सता रहा है। पानी निकासी न होने से बीमारी फैलने का भी डर सताने लगा है।