Greater Noida : (कृष्णा वत्स) जिला विद्यालय निरक्षक के आदेश अनुसार बुधवार को पब्लिक इण्टर कॉलेज में हुआ समर कैम्प का शुभारंभ हुआ जिसमें पूर्व शिक्षक प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया।और बाबा बिजेंद्र योग शिक्षक ने छात्र/छात्राओं और शिक्षक/शिक्षिकाओं को योग कराया और योग से होने वाले फायदे बताए। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने होने वाले सभी कार्यक्रमों से अवगत कराया।और सभी छात्र/छात्राओं को चार अलग-अलग ग्रुप/सदनों नेहरू, गांधी, सुभाष, आजाद सदन में बांटा इन चारों सदनों में “मै देशज हूं” मै लेखक हूं” रस्साकशी” म्यूजिकल चेयर” पर कार्यक्रम हुए जिसमें छात्र/छात्राओं और शिक्षक /शिक्षिकाओं ने भरपूर आनंद लिया।रस्साकसी में सुभाष सदन प्रथम रहा।म्यूजिकल चेयर में छात्रा सुहाना और छात्र कुणाल ने बाजी मारकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर संजय कुमार, पौरुष राजन, राकेश कुमार,पियूष,उजाला,विवेक,राजकुमार आर्य,पूजा शर्मा,पारुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।