Greater Noida : (कृष्णा वत्स ) पब्लिक इण्टर कॉलेज में चल रहे 20 दिवसीय समर कैम्प में शनिवार को चतुर्थ दिवस पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक एव जुनाइल बोर्ड के मजिस्ट्रेट डा. डी. पी. सिंह को प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने पटका पहनाकर स्वागत किया और प्रतिदिन की भांति बाबा बिजेंद्र योग शिक्षक ने योगाभ्यास एवं व्यायाम कराया और छात्र/छात्राओं का पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना और याददाश्त अच्छी रहने के विषय में समझाया।उसके उपरांत मुख्य वक्ता एडवोकेट प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कैरियर गाइडेंस की विभिन्न गतिविधियों में छात्र/छात्राओं को उनके कैरियर से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। मैजिक बस इण्डिया फाउंडेशन से आकाश ने भी छात्र/छात्राओं को उनके कैरियर से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी ।प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर संजय कुमार, पौरुष राजन, राकेश कुमार,पियूष,उजाला,विवेक,राजकुमार आर्य,पूजा शर्मा,पारुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।