Greater Noida : पब्लिक इंटर कॉलेज में समर कैंप के 11 वें दिन शनिवार को प्रतिदिन की भांति सर्वप्रथम योगाचार्य बाबा विजेंद्र सिंह ने योग और प्राणायाम कराया। जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ समर कैंप प्रभारी मदन गोपाल शर्मा , राकेश कुमार , डॉ सीमा अत्री, पारुल शर्मा, राजकुमार आर्य, विवेक , सभी शिक्षक और शिक्षिका साथियों ने भी छात्र-छात्राओं के साथ योग और प्राणायाम किया । इसके पश्चात विद्यार्थियों को केक बनाना , टेमेटो सूप बनाना , बेसन का ढोकला बनाना में गृह विज्ञान की शिक्षिका श्रीमती सीमा अत्री,पारुल शर्मा व दीपा ने छात्र / छात्राओं को केक बनाने टोमेटो सूप बनाने और बेसन का ढोकला बनाने की विधि बताई और समझाई। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने केक बनाया , टेमेटो सूप बनाया, और बेसन का ढोकला बनाया और प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षक शिक्षिका साथियों ने इन सबको खाकर चेक किया और चारों सदनों नेहरू , सुभाष , गांधी और आजाद द्वारा बनाई गई इस खाद्य सामग्री की खूब तारीफ की ।