Greater Noida : पब्लिक इण्टर कॉलेज में चल रहे 20 दिवसीय समर कैम्प में तेरहवां दिवस सर्वप्रथम प्रार्थना और राष्ट्रीय गान कराया गया। बाबा बिजेंद्र योग शिक्षक ने योगासन,प्रणायाम कराए।जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा,छात्र/छात्राओं और शिक्षक/शिक्षिकाओं को योग कराया। इसके पश्चात कार्यक्रम अनुसार कबड्डी और बॉलीबॉल खेल खिलाया गया तथा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयन्ती पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र /छात्राओं का भी उत्साहवर्धन किया किया गया। चारों सदनों सुभाष सदन , नेहरू सदन, आजाद सदन, गांधी सदन ने कबड्डी और बॉलीबॉल खेल में भाग लिया। कबड्डी में आजाद सदन और बॉलीबॉल में सुभाष सदन विजयी रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ मदन गोपाल शर्मा , राकेश कुमार पौरुष राजन,उजाला, विवेक,शिवकुमार, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, डॉ सीमा अत्री, सीमा चौधरी , पारुल शर्मा, विमलेश मीना आदि मौजूद रहे।