छात्र/छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों,पर्यावरण एवं स्वच्छत पर लघु नाटक प्रस्तुत किए

Spread the love

Greater Noida : पब्लिक इण्टर कॉलेज में चल रहे 20 दिवसीय समर कैम्प में मंगलवार को 14वाँ दिन प्रतिदिन की भांति बाबा बिजेंद्र योग शिक्षक ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराया। जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ सभी शिक्षक और शिक्षिका साथियों ने भी छात्र-छात्राओं के साथ योग और प्राणायाम किया । इसके पश्चात कार्यक्रम अनुसार विद्यार्थियों के समूह बनाकर “सामाजिक कुरीतियों पर्यावरण एवं स्वच्छता आदि पर लघु नाटक , विद्यार्थियों को स्वास्थ्य वर्धक पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी जाए क्या खाएं क्या ना खाएं ।” चारों सदनों सुभाष सदन, नेहरू सदन , आजाद सदन , गांधी सदन के छात्र-छात्राओं द्वारा सामाजिक समस्याओं और कुरीतियों पर एक लघु नाटक किया गया । दूसरा लघु नाटक पर्यावरण एवं स्वच्छता पर दूसरा लघु नाटक प्रस्तुत किया गया और सभी छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्यवर्धक पौष्टिक आहार के बारे में सभी शिक्षक शिक्षकाओ ने समझाया क्या खाना चाहिए। विद्यालय के छात्र नीरज कुमार का ज ई ई एडवांस्ड में चयन हुआ है उसकी रैंक 2821 आई है प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा द्वारा छात्र नीरज को विद्यालय बुलाकर नीरज को एक डायरी और पेन देकर छात्र का उत्साहवर्धन किया। आज के इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ विद्यालय की प्राधिकृत नियंत्रक डा. छवि सिंह के समेत नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य जन व मदन गोपाल शर्मा , पौरुष राजन, नृपेंद्र, उजाला, विवेक कुमार,शिवकुमार, डॉ सीमा अत्री, सीमा चौधरी , पारुल शर्मा, विमलेश मीणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *